फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आंधी-बारिश से 20 से 25 खंभे टूटे, बिजली आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/जोया/डिडौली। आंधी-बारिश से जिले में बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। कई स्थानों पर 20 से 25 खंभे टूटने से आपूर्ति बाधित रही। जोया में पांच घंटे बिजली बंद रही। हालांकि बाद में आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह मौसम बदला और आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। सुरक्षा के लिहाज से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां लाइनों पर गिरने और खंभे टूटने से आपूर्ति प्रभावित हुई। जोया में पांच खंभे टूटे। पुलिस लाइन में फीडर चालू कराने के लिए भी शटडाउन लिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में चार से पांच घंटे और शहरी क्षेत्र में दो से तीन घंटे बिजली बाधित रही। सिबौरा बिजलीघर से जुड़े दर्जनों गांव भी प्रभावित रहे।
अधिशासी अभियंता दुष्यंत कुमार ने बताया कि आंधी-बारिश से आपूर्ति बाधित हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में कंट्रोल के आदेश पर रात में छह घंटे की कटौती हो रही है। अधिशासी अभियंता द्वितीय राहुल निगम ने बताया कि बारिश से जोया में आपूर्ति बाधित हुई, जिसे बहाल कर दिया गया। अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार दुबे ने बताया कि 20 से 25 खंभे टूटने की जानकारी मिली है और आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें