फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बैंक में सरेराह किसान के बैग से 20 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात।
विज्ञापन

कस्बे की एसबीआई शाखा में रुपये जमा करने गए किसान के बैग से 20 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जाजुरु गांव निवासी किसान शाहनवाज का खाता नौगांवा सादात के मोहल्ला बुध बाजार स्थित एसबीआई शाखा में है। सात नवंबर की दोपहर एक बजे किसान बैंक में रुपये जमा करने गए थे। रुपये जमा करने से पहले वह खाते की ईकेवाईसी करा रहे थे। इस दौरान पास खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैग से 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। उन्होंने मामले की जानकारी बैंक के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची। बैंक के सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर युवक रुपये चोरी करता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू करती है। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें