फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ईद मिलादुन्नबी की सुरक्षा को लेकर मुस्लिम कमेटी के 20 लोग मुचलकों से किए पाबंद

Sun, 15 Sep 2024 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ईद मिलादुन्नबी पर निकलने वाले जुलूस को लेकर प्रशासन सर्तक हो गया। जुलूस के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसलिए मुस्लिम कमेटी के दोनों गुटों के 20 लोगों को 3-3 लाख रुपये के व्यक्तिगत बंधनपत्र से मुचलका दाखिल के लिए पाबंद किया है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर में निकलने वाले जुलूस को लेकर मुस्लिम कमेटी में नेतृत्व को लेकर दो गुटों में विवाद चल रहा है। गड़बड़ी की आशंका देखते हुए सदर कोतवाली पुलिस की रिपोर्ट पर उपजिलाधिकारी न्यायालय ने दोनों पक्षों से 20 लोगों को 3-3 लाख रुपये के व्यक्तिगत बंधन पत्र से पाबंद किया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 130 के तहत की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से खुफिया विभाग भी चौकन्ना हो गया है। माहौल खराब करने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस स्तर से कड़ी नजर रखी जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि कमेटी में जारी विवाद को देखते हुए एहतियातन इस कदम को उठाया गया है। एसडीएम कोर्ट से मुस्लिम कमेटी के एक पक्ष की ओर से रियाजउद्दीन मंसूरी, अजीम कुरैशी, फारूक अब्दुल, इकबाल अहमद खां, मुराद अली अंसारी, इकरार अहमद अंसारी, मोहम्मद तारिक, हसीन अहमद, नईम अहमद, डाॅ.अफसर परवेज तथा दूसरे पक्ष की ओर से खुर्शीद अनवर, नासिर फारूक, सरताज आलम, फहीम शाहनवाज, मरगूब सिद्दीकी, निशात अहमद, कमर नकवी, अफसार बक्श, शाहरुख खान, शहजाद को 3-3 लाख रुपये के मुचलके से पाबंद किया है। कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी या माहौल खराब करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें