फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में चौपला पर बीस ऑक्सीजन प्वाइंट लगाएगी पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। कोरोना का तीसरी लहर से निपटने के लिए नगर पालिका परिषद ने भी इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत पालिका हाईवे किनारे चौपला पुलिस चौकी के पास बीस ऑक्सीजन प्वाइंट बनवाएगी ताकि वहां से गुजरने वाले यात्रियों को आपात स्थिति में कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर पालिका द्वारा खरीदे गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को मोहल्लों और घरों में भिजवाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

गुरुवार को पूर्व सांसद एवं नगर स्वच्छता प्रेरक देवेंद्र नागपाल ने नगर पालिका परिषद के सभागार में सभासदों के संग बैठक की। बैठक में वैक्सीनेशन कराने पर जोर दिया गया। पालिका के ईओ बिजेंद्र सिंह पाल ने बताया कि इन दिनों पालिका में लगे विशेष शिविर में रेहड़ी, ठेला, पटरी वाले, श्रमिकों आदि को वैक्सीन लगवाई जा रही है।
पूर्व सांसद ने बताया कि पालिका बीस बड़े सिलिंडर खरीदकर चौपला चौराहे पर ऑक्सीजन प्वाइंट तैयार कराएगी ताकि हाईवे और स्टेट हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को आपात स्थिति में ऑक्सीजन मुहैया करा सके। वहीं पालिका द्वारा खरीदे गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को जरूरत पड़ने पर मोहल्लों और घरों में भी भिजवाया जाएगा। इससे पूर्व देवेंद्र नागपाल ने वहां चल रहे टीकाकरण का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर सभासद देशवीर सिंह, अमित कुमार, विनोद गूर्जर, वीरेंद्र सिंह लाला, संजीव अग्रवाल, अरविंद यादव आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें