फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जनपद में रोपे जाएंगे 20 लाख 75 हजार पौधे, समय से करें तैयारी पूरी

Fri, 26 May 2023 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद में 20 लाख, 75 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है, जिसके लिये स्थल चयन कर गड्ढे करने की कार्यवाही को अभी से पूरा कर लें। इस कार्य में कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। कलक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति, इको सेन्सेटिव जोन से संबंधित बैठक आयोजित की गई। डीएम बीके त्रिपाठी ने कहा कि लगाए गए पौधों की जियो टैगिंग अवश्य कराई जाएं, जांच के उपरान्त पेड़ नही पाया गया तो आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। अधिशासी अभियंता विद्युत के बैठक में अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों को जो लक्ष्य दिया गया है, उसको समय रहते पूरा कर लिया जाए। जितने गड्ढे खुदवाए जाएं, उनकी फोटो व वीडियो तथा वृक्षारोपण की फोटो व वीडियो बनाकर भेजा जाए। पौधारोपण कर धरती का श्रृंगार करें, धरती जब खुशहाल होगी, बदरा भी झूमकर बरसेंगे। पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। लक्ष्य के अनुसारग्राम्य विकास विभाग-1124900, राजस्व विभाग-127607, पंचायती राज विभाग-127607, नगर विकास-14700, लोक निर्माण विभाग-12040, सिंचाई, जल शक्ति-12040, कृषि विभाग-28520, पशु पालन-6720 सहकारिता-5180, उद्योग-8820, विद्युत-3640, माध्यमिक शिक्षा-2600, बेसिक शिक्षा-2600, प्राविधिक शिक्षा-4060, उच्च शिक्षा-15120, श्रम विभाग 2940, स्वास्थ्य विभाग-8820, परिवहन-2940, उद्यान-141772, पुलिस-7720, पर्यावरण विभाग-171386, भूमि संरक्षण-34000 व मण्डी परिषद द्वारा 3800 कुल 20 लाख 75 हजार पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने नदियों के घटते जलस्तर के बारे में चर्चा की।गंगा नदी के साथ ही साथ सहायक नदियों और जनपद की सोत नदी के उत्थान के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पर्यावरण के स्वच्छ बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई और कहा कि मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि पर्यावरण को बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में हरसंभव बदलाव लाऊंगा। मैं यह भी वचन देता हूँ कि अपने परिवार, मित्रों और अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों के महत्व के विषय में नियमित तौर से प्रेरित करूंगा। इस दौरान प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी आमरेंद्र प्रताप, वनाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें