गजरौला। चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे मोदी और योगी की जनसभा में 20 चिकित्सक, सात फार्मासिस्ट, सात वार्ड ब्वाय रहेंगे। जिससे दोनों को जरूरत पड़ने पर तुरंत उपचार किया जा सके। उनके लिए तीन सेफ हाउस भी बनाए जा रहे हैं। छह एंबुलेंस भी लगाई जाएंगी। जिनमें तीन जीवन रक्षक दवाइयों से लैस रहेंगी।
प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 अप्रैल की सुबह गजरौला में हाईवे किनारे चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। दोनों नेताओं के लिए जहां सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जाएगी, वहीं स्वास्थ्य सेवा भी मुकम्मल रहेंगी। इसके लिए सभा स्थल पर 20 चिकित्सक तैनात रहेंगे। सात फार्मासिस्ट और सात वार्ड ब्वाय की ड्यूटी भी सभा स्थल पर लगाई गई है। इसके अलावा छह एंबुलेंस भी सभा स्थल पर मुस्तैद रहेंगी। जिनमें तीन जीवन रक्षक दवाइयों से लैस रहेंगी। गजरौला सीएचसी प्रभारी डॉ.योगेंद्र सिंह ने बताया कि तीन सेफ हाउस बनाए जा रहे हैं। एक जिला अस्पताल, दूसरा वेंक्टेश्वर और एक सभा स्थल पर। जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत भर्ती कराए जा सकें।