फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कर्ज का घाटा पूरा करने के लिए करा रहे थे डेयरी से पशुओं की तस्करी

Thu, 18 Apr 2024 04:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। डेयरी से तस्करी के लिए कर्नाटक भेजने को डीसीएम में लादी गईं 18 गायों के मामले में नया बिंदू सामने आया है। पुलिस को छानबीन में यह जानकारी मिली है कि डेयरी के नाम पर भारत सरकार से छह करोड़ रुपये का कर्ज लेकर काम शुरू किया था। जिसमें घाटा होने पर गायों को तस्करी करने का काम शुरू कर दिया गया। उधर पकड़े गए 11 आरोपियों ने भी तस्करी से जुड़े कुछ राज उगले।
विज्ञापन

सोमवार की रात गजरौला थाना पुलिस ने 18 गायों लदी दो डीसीएम पकड़ी थीं। गायों को शहवाजपुर डोर से ख्यालीपुर ढाल की तरफ जा रहे कच्चे मार्ग किनारे चल रही डेयरी में लादा गया था। गायों को तस्करी कर कर्नाटक भेजे जाने की तैयारी थी। पुलिस ने 11 आरोपी मौके पर पकड़े थे। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को सभी आरोपी जेल भेज दिए गए। मामले की विवेचना एसएसआई ब्रजेश कुमार सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि छानबीन में सामने आया कि दिल्ली के ग्रेटर कैलाश निवासी तरुण कुमार डेयरी के मैनेजर हैं। दिल्ली जहांगीरपुरी के शिखा उनकी सहायक है। दिल्ली के ही जहांगीरपुरी की निवेदिता डेयरी की डायरेक्टर हैं। तीनों ने भारत सरकार से छह करोड़ रुपये का कर्ज लेकर डेयरी शुरू की। मगर उसमें घाटा हो गया। जिससे बचने के लिए तीनों ने मिल कर गायों को तस्करी करते हुए कर्नाटक भेजना शुरू कर दिया। जेल भेजे गए आरोपियों ने भी यही बताया कि तीनों ही तस्करी करा रहे थे। तीनों का नाम भी एफआईआर में शामिल किया जाएगा। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन चल रही है। जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने बताया कि पकड़ी गईं गायों को गोशाला भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें