फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अवैध पनीर फैक्टरी से 199 किलो मिलावटी पनीर और 125 लीटर दूध जब्त

Thu, 05 Nov 2026 12:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। त्योहारों पर मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को रहरा बाईपास मार्ग पर नफीस दवाखाना के पास स्थित इलियास पनीर भंडार पर छापा मारा। टीम ने 125 लीटर मिलावटी दूध और 199 किलो पनीर जब्त कर नष्ट करा दिया। साथ ही नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित हो रही पनीर फैक्टरी का पर्दाफाश हुआ। फैक्टरी में भारी मात्रा में अर्धनिर्मित पनीर व नीले ड्रमों में रखा 125 लीटर दूध बरामद हुआ।
जांच में सामने आया कि इस दूध में मिलावट के लिए डालडा और मिल्क पाउडर का प्रयोग किया गया था। इसके अलावा मौके पर लगभग 199 किलोग्राम निर्मित पनीर का भंडारण भी पाया गया। कार्रवाई करते हुए पनीर और मिलावटी दूध को जब्त करने के बाद नष्ट करा दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह ने बताया गुणवत्ता की पुष्टि के लिए जब्त सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा मानकों का घोर उल्लंघन पाए जाने पर स्वास्थ्य संबंधी खतरों को ध्यान में रखते हुए मौके पर ही भारी मात्रा में मिलावटी पनीर और दूध को नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें