फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पहुंच भाजपाइयों ने की कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। पूठ मेले से लौटते वक्त शुक्रवार शाम को भायुमो जिलामंत्री पर किए गए फायरिंग के मामले में दो दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से भाजपाइयों में रोष व्याप्त है। रविवार को भायुमो जिलाध्यक्ष राजीव चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और नाराजगी जताते हुए पुलिस से शीघ्र ही मामले में कार्रवाई की मांग की। कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

मालूम रहे कि नगर के मोहल्ला कोट पूर्वी कुम्हारान निवासी एवं भायुमो जिलामंत्री योगेंद्र प्रजापति शुक्रवार शाम करीब साढे पांच बजे हसनपुर निवासी अपने दोस्त अरूण के साथ बाइक पर सवार होकर पूठ मेले से हसनपुर लौट रहे थे।
गांव सतेड़ा के निकट गंगा बांध से ढलान से उतरते वक्त खेत वाले रास्ते से बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों में से पीछे बैठे युवक ने अचानक तमंचा निकालकर योगेंद्र की तरफ फायर कर दिया था।
विज्ञापन

हालांकि गोली किसी को नहीं लगी पाई थी। योगेंद्र ने आरोपियों की बाइक का नंबर नोट कर लिया था। तहरीर देने के बाद भी पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इससे नाराज भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव चौहान कार्यकर्ताओं संग कोतवाली पहुंचे।
यहां नराजगी जाते हुए कहा कि शीघ्र ही मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाए और आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर जिला महामंत्री शुभम चौधरी, जिलामंत्री योगेंद्र प्रजापति, मोहित अग्रवाल, नगर अध्यक्ष शिखर अग्रवाल, शुभम शर्मा, नितिन महंत , प्रियांश गर्ग, हेमंत चौहान, राहुल, नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें