फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाकिर मूसा के आतंक पर आस्था भारी, 13 लाख श्रद्धालु पहुंचे मेले में

विज्ञापन
विज्ञापन
तिगरीधाम। तिगरी गंगा धाम मेले की आस्था जाकिर मूसा के आतंक पर भारी रही। मेले पर आतंकी साए की अफवाहों के बीच 13 लाख से अधिक श्रद्धालु मेले में गुरूवार तक पहुंच गए थे। मेले में श्रद्धालुओं के जाने की सिलसिला जारी है। सुरक्षा को लेकर खुफिया एजेंसी, बीडीएस व अन्य टीमें सघन चेकिंग में जुटी रही।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा मेले का विधिवत उद्घाटन 18 नवंबर को हुआ था। उससे पहले ही श्रद्धालुओं का रेला मेला स्थल पर पहुंचने लगा था। 18 नवंबर तक ही श्रद्धालुओं की भीड़ जिला पंचायत द्वारा तैयार किए गए सेक्टर से भी एक किलोमीटर आगे तक पहुंच गई थी।
इसके बाद तिगरीधाम मेले में आतंकी जाकिर मूसा के छुपे होने व हमले की आशंका जताई गई। मेले में आतंकी के छुपे होने और हमले की आशंका का श्रद्धालुओं पर कोई असर नहीं हुआ। आस्था के आगे आतंक बहुत ही छोटा नजर आया।
विज्ञापन

गुरूवार को मुख्य स्नान से दिन पहले सुबह से ही तिगरीधाम मार्ग पर श्रद्धालुओं के वाहनों की लाइन लगी। श्रद्धालु अपने ट्रैक्टर ट्राली, बैलगाड़ी से मेला पहुंचते रहे। गुरूवार तक मेले में करीब 13 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।
शुक्रवार को दोपहर तक मेला पहुंचेंगे श्रद्धालु
तिगरीधाम। मुख्य स्नान शुक्रवार को है। श्रद्धालुओं का तिगरीधा मेले में पहुंचने का सिलसिला गुरूवार की पूरी रात जारी रहेगा। ट्रैक्टर ट्राली, बैलगाड़ी, प्राइवेट वाहनों से श्रद्धालु लगातारप्त मेले में पहुंचेंगे। स्नान के लिए श्रद्धालुओं का यह सिलसिला शुक्रवार की दोपहर बाद तक जारी रहेगा।

अस्थाई रोडवेज बस स्टैंड पर लगी रही भीड
तिगरीधाम में स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बंधे के पास अस्थाई रोडवेज बस स्टैंड बनाया गया है। गुरूवार को सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दिन भर रोडवेज बसों का आना जाना लगा रहा। उसकी के पास प्राइवेट बस व टैक्सी स्टैंड बनाया गया। प्राइवेट बस व टैक्सी में भी दिन भर भीड़ रही।

पैदल मेला पहुंचे श्रद्धालु
तिगरीधाम। तिगरी गंगा धाम मेले में रोडवेज या प्राइवेट वाहनों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को पैदल सफर करना पड़ा। तिगरीध गांव के बाहर बंधे तक ही वाहनों के आने जाने की सुविधा है। वहां से गंगा स्नान घाट कम से कम तीन किलोमीटर है। बंधे से श्रद्धालु पैदल ही सिर पर सामान रखकर जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें