मंडी धनौरा। आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आगामी एक अक्तूबर को लखनऊ में किए जाने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है। नगर की गढ़ी मंदिर धर्मशाला में हुई एक बैठक में ब्लाक अध्यक्ष सुषमा रानी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक रूप से की गई एक भी घोषणा को पूरा नहीं किया गया है। सरकार सिर्फ घोषणा कर रही है। उनको पूरा करने में कोई पहल सरकार की नहीं है। इससे प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में रोष है। आए दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं से चुनाव संबंधी कार्य करा रही है, लेकिन उनका मानदेय नहीं दिया जाता है। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगें पूरी नहीं की तो वे नोटा बटन दबाने के लिए बाध्य होंगी। इस अवसर पर ममता देवी, नीलम शर्मा, सुमन गुप्ता, पूनम रस्तोगी, कांता देवी आदि मौजूद रहीं।