गजरौला। मोहल्ला शिवपुरी निवासी अजय कुमार शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चौपला रोड स्थित एक बैंक के एटीएम में वह बुधवार रात कैश निकालने गया था। एटीएम कक्ष में पहले से ही तीन युवक मौजूद थे। उन्होंने झांसा देकर उसके डेबिट कार्ड से दस हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बैंक से सीसीटीवी फुटेज ले ली हैं जिसमें वह दिखाई दे रहा है। तीनों आरोपी भी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस को तहरीर सौंपकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।