हसनपुर। गजरौला में होने वाले बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम की सफलता के लिए बूथ अध्यक्षों ने पूरी तरह से कमर कस ली है। बैठक कर कार्यक्रम की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई। कहा कि यदि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलती है तो इसकी जिम्मेदारी स्वयं बूथ अध्यक्षों की होगी।
गुरुवार को विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के आवास पर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने कहा कि दो फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी भी बूथ अध्यक्षों की है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से कार्यक्रम में समय अनुसार पहुंचने का आह्वान किया। कहा कि सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पास की जरूरत होगी, जिसे समय रहते बनवा लिया जाए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अतुल गर्ग, महामंत्री संजय शर्मा, उषा शर्मा, लता गुप्ता, डॉली शर्मा, सोनिया प्रजापति आदि मौजूद रहे।