फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएसआई पर मारपीट व अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। यातायात निरीक्षक से मारपीट के आरोप में घिरे मुरादाबाद के मोहल्ला भट्टी निवासी अधिवक्ता विक्की रस्तोगी ने एडीजी बरेली को भेजे शिकायती पत्र में अमरोहा के टीएसआई पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में कहा कि वह अपने साथियों के साथ शुक्रवार की देरशाम गाड़ी से तिगरी गंगा मेले से वापस आ रहा थे। गजरौला में कुमराला चौकी के पास जाम लगा हुआ था। जाम का कारण जानने के लिए वह गाड़ी से नीचे उतरे, तो टीएसआई ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि उच्चाधिकारियों से शिकायत की बात कहने पर आरोपी ने मोबाइल तोड़ दिया और मारपीट की।
चेन और मोबाइल लूट का भी आरोप लगाया गया है। इसके बाद सिपाहियों के साथ उन्हें थाने ले जाया गया। मामले में टीएसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें