फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन को बचाने के लिए पेड़ों का संरक्षण जरुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। पर्यावरण सचेतक समिति की ओर से वृक्ष भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पौधरोपण को जरुरी बताते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं विभिन्न प्रजातियों के पांच सौ पौधे वितरित किए।
विज्ञापन

यश पब्लिक इंटर कॉलेज में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि वन अधिकारी रमेशचंद्र ने कहा कि बिना पेड़ो के जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाने का काम करें। पर्यावरण प्रेमी संजीव पाल ने कहा कि जितनी जरुरत पेट के लिए खाने की है, उतनी ही धरती पर पौधरोपण की भी है। इसके लिए छात्र छात्राएं पर्यावरणीय मूल्यों का पाठ सीखते हुए जीवन में उतारें। साथ ही पौधरोपण करने की अपील की गई। इसके अलावा तुलसी, आंवला, जामुन, अमरूद आदि के करीब पांच सौ पौधे वितरित किए। प्रधानाचार्य नीरज चौधरी ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर रेंजर डीसी पंत, डा. उत्तम सिंह प्रजापति, शीशराम, रामरतन सिंह, कैलाशचंद, सतवीर सिंह, हुकम सिंह, राजन पाल, डा. शक्ति सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें