फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर जलभराव को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। बारिश के चलते फाजलपुर में सड़क पर जलभराव हो गया है। जिसके चलते लोगों प्रदर्शन कर लोगों ने विरोध जताया। जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बुधवार को फाजलपुर वार्ड नंबर दो के लोगों ने प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि हर साल बरसात में जलभराव से जुझना पड़ता है। हल्की बारिश में ही रास्ते में पानी भर जाता है। बच्चों ही नहीं सभी लोगों को पानी से निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहा कि पिछले कई सालों से रास्ते को ठीक कराने की मांग कर रहे है लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। जलभराव के चलते उनके मकानों की नींव भी खिसकने लगी है। अगर जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिली तो उनके मकान गिरने की कगार पर पहुंच जाएंगे। सोमवती, नन्हें, छोटू, प्रथम सिंह, जितेंद्र सिंह, लाखन, विनोद, विजयपाल आदि लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें