फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टमी पर महागौरी की पूजा, जिमाई गईं कन्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। नवरात्र के आठवें दिन रविवार को सौभाग्य, धन-संपदा की अधिष्ठात्री देवी महागौरी की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिरों में श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। अष्टमी पर सुबह से ही नवरात्र में उपवास रखने वाले श्रद्घालुओं के घरों में कन्याओं को जिमाने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन

घर-घर पूजन और दक्षिणा पाने के बाद बच्चियों की टोली उत्साहित दिखीं। नगर के प्राचीन चामुंडा मंदिर में महागौरी की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्घालुओं की कतारें लगी रहीं। कई मंदिरों पर भीड़ के कारण सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे। इस दौरान श्रद्घालुओं की सुुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही। गांव खेड़की खादर स्थित चामुंडा मंदिर पर भी धार्मिक अनुष्ठान हुए। उपवास रखने वाले श्रद्घालुओं ने कन्याओं को जिमाकर दक्षिणा दी और व्रत खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें