फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों युवती के शव को ट्रैक पर कुचलती रहीं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
घंटा भर ट्रैक पर पड़ा रहा युवती का शव, गुजरती रहीं ट्रेनें
विज्ञापन

- मानवता हुई शर्मसार, वीडियो बनाते रहे जिम्मेदार
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला(अमरोहा)।
नगर में मुरादाबाद-दिल्ली रेलवे लाइन पर फ्लाईओवर व स्टेशन की बीच सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे युवती का शव घंटा भर ट्रैक पर पड़ा रहा। वहीं, शव के ऊपर से दर्जनों ट्रेनें गुजर गईं। हैरानी की बात यह है कि जिम्मेदारों ने न तो शव को उठाने का प्रयास किया और न ही ट्रेन रुकवाने का प्रयास किया। वहीं, लोग मोबाइल में वीडियो बनाते रहे। हालांकि, काफी देर बाद शव को हटाया गया। लेकिन, उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
घटना सोमवार करीब शाम पांच बजे की है। रेलवे फ्लाईओवर व स्टेशन के बीच दिल्ली-मुरादाबाद रेल लाइन पर करीब बीस वर्षीय युवती का शव पड़ा दिखाई दिया। राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। माना जा रहा है कि करीब पांच बजे मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन के आगे कूदकर युवती ने जान दी है। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ इंचार्ज व सिपाही मौके पर पहुंच गए। जीआरपी व 100 डायल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन, किसी ने शव को रेल लाइन के बीच से उठाने का प्रयास नहीं किया। लापरवाही का आलम यह था कि एक के बाद एक कई ट्रेनें शव के ऊपर से गुजरती रहीं। लेकिन, जिम्मेदारों न तो ट्रेन रुकवाने की कोशिश की और न ही शव उठाने का प्रयास किया। भीड़ के साथ जिम्मेदार लोग मोबाइल से सेल्फी व वीडियो बनाते दिखाई दिए। हालांकि, बाद में शव को वहां से हटाया गया। लेकिन, उसकी कोई शिनाख्त नहीं हो पाई। युवती ने जींस व टी शर्ट पहन रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब सूचना मिली, तो टीम के साथ मौके पर पहुंचा। शव को उठाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इसी बीच दूसरी ट्रेन आ गई। यदि मैं सिग्नल के पास होता, तो सिग्नल डाउन कर देता। ट्रेन रुक जाती। लेकिन, गंभीर परिस्थिति के चलते ऐसा नहीं हो पाया।
अनिल कुमार तेवतिया, आरपीएफ इंचार्ज गजरौला।
फोटो भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें