फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले से श्रद्घालुओं का घर लौटने का सिलसिला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिमटने लगे डेरे, घर लौटने लगे श्रद्धालु
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने कहा, आ अब लौट चलें...
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
तिगरी मेले में मुख्य पर्व पर गंगा में स्नान के बाद श्रद्धालुओं के वापस लौटने के सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने सूर्योदय होने से पहले ही गंगा में डुबकी लगाई और धार्मिक अनुष्ठान कराए। मेले में मिठाइयां, चाट-पकौड़ी खरीदने के बाद तंबु उखाड़कर घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके चलते तिगरी से लेकर गजरौला तक वाहनों का रेंगरेंग कर चलने का सिलसिला जारी रहा।
शनिवार को मुख्य स्नान के साथ ही तिगरी मेला संपन्न हो गया। कार्तिक पूर्णिमा पर भोर होते ही लाखों श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे व जय हो गंगे महारानी की, के जयघोष के साथ गंगा में डुबकी लगाई। धार्मिक अनुष्ठान कराए। मेले में मिठाइयां, चाट पकौड़ी और घर के लिए सामान खरीदा और इसके बाद विभिन्न प्रकार के झूलों, मौत का कुआं आदि का लुत्फ उठाने के बाद घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया। गंगा की रेती में गाढ़े गए तंबुओं को उखाड़ना और घर से लाए जरूरी सामान को समेटना शुरू कर दिया। मेले में दूसरे जनपदों और दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने अधिकांश सामान को रात में ही पैक कर लिया था। सूर्योदय के साथ ही गंगा में गोता लगाने के बाद घर की ओर रुख करने लगे। श्रद्धालुओं आ अब लौट चलें... के अंदाज में अपने ट्रैक्टर-ट्रालियों, भैंसा बुग्गी, कार आदि वाहनों से अपने गंतव्य की ओर लौटने शुरू हो गए। दिनभर श्रद्धालुओं का वापस लौटने का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

फोटो भी है।

मेले में महकी खिचड़ी की खुशबू
गजरौला। कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी गंगाधाम मेले में मुख्य स्नान के बाद उड़द व चावल की खिचड़ी की महक आनी शुरू हो गई। श्रद्धालु गंगा में स्नान कर जगह-जगह खिचड़ी का आनंद लेते रहे। वहीं तंबुओं में महिलाओं ने खिचड़ी पकाई और परिवारजनों व जान पहचान के श्रद्धालुओं को खिचड़ी खाने के लिए आमंत्रित किया। कई श्रद्धालुओं ने मेले में भाईचारा कायम रखते हुए एक-दूसरे के डेरे में खिचड़ी का प्रसाद खाया।
विज्ञापन


स्नान के बाद हुए धार्मिक अनुष्ठान
गजरौला। कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरीधाम पर स्नान के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान भी हुए। छोटे बच्चों का मुंडन संस्कार कराया। इसके बाद हवन में आहुति देकर सुख समृद्धि की कामना की गई। विभिन्न सामाजिक व धार्मिक शिविरों में हवन का आयोजन किया गया। शिरडी सांई मंदिर के शिविर में आयोजित यज्ञ में विधायक राजीव तरारा ने आहुति देकर स्नान को आए लाखों श्रद्धालुओं की रक्षा का आशीर्वाद गंगा मैय्या से मांगा।
फोटो भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें