फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गजरौला में महिला की चोटी कटने से फैली दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
राजस्थान से शुरू हुआ चोटी कटने का सिलसिला हरियाणा, मध्यप्रदेश, दिल्ली के बाद यूपी के कई जिलों में पहुंच चुका है। गुरुवार को अमरोहा के हसनपुर में महिला की चोटी कटने के बाद शुक्रवार को गजरौला के मोहल्ला मायापुरी में घर में पोंछा लगाते समय महिला की चोटी काट ली गई। इसके अलावा दो ओर महिलाओं की चोटी काटने का प्रयास किया गया। तीनों ही वारदातों में महिलाएं बेहोश हो गईं। चोटी कटने से पूरे मोहल्ले में लोग दहशत में आ गए। बुरी आत्माओं या चुड़ैल समझकर तंत्र विद्या का सहारा लिया जा रहा है। हालांकि पुलिस अफवाह मानते हुए लोगों से अंधविश्वास से बचने की सलाह दे रही है।
एक पखवाड़े से चल रही चोटी कटने की अफवाह के बीच शुक्रवार को नगर के मोहल्ला मायापुरी चौहानपुरी में सुबह करीब 10.45 बजे बिरम सिंह की पत्नी रबिना कौर घर में पोंछा लगाते हुए बेेहोश हो गई। इस दौरान चीखने की आवाज सुनकर बिरम सिंह कमरे में पहंचा तो बेहोश पत्नी को होश में लाने का प्रयास किया। थोड़ी देर बाद होश में आई रबिना कौर ने सिर पर बंधा बालों का जूड़ा खोलकर देखा तो उसकी चोटी के बाल कटे हुए अलग होकर जमीन पर गिए गए। इससे दहशत बढ़ गई। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान दूसरे घर से भी शोर शराबे की आवाज सुनाई देने लगी। लोग नरोत्तम के घर पहुंचे तो वहां नरोत्तम की करीब पचास वर्षीय पत्नी मुन्नी बेहोश पड़ी थी। मुन्नी ने होश में आने पर बताया कि किसी ने मेरी चोटी काटने का प्रयास किया, केवल हाथ ही दिखाई दिए चेहरा या शरीर दिखाई नहीं दिया। मैंने हाथों को दूर करने की कोशिश की तो अज्ञात साये ने धक्का दे दिया। इसके अलावा एक और मोहल्लेे की ही महिला का कहना है कि उसके भी किसी ने चोटी काटने का प्रयास किया। लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया। तीन स्थानों पर रहस्यमयी घटना होने से लोगों में दहशत फैल गई। इससे बचने के लिए लोग तंत्र विद्या का सहारा लेने लगे। घरों के सामने उपलों में कंडा जलाकर धुंआ कर दिया और दरवाजे पर नींबू, मिर्च व नीम के पत्ते टांग दिए गए। लोग किसी बुरी आत्मा द्वारा ऐसा करने की अफवाह फैला रहे हैं। सूचना मिलते ही सीओ अजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। रहस्यमयी घटनों के पीड़ितों से वार्ता कर उन्हें समझाया और अफवाह बताते हुए अंधविश्वास से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन


घरों के आगे उपले जलाकर कर रहे धुंआ
गजरौला। नगर के मोहल्ला मायापुरी चौहानपुरी में महिला की चोटी कटने के बाद लोगों में बुरी आत्मा द्वारा ऐसा करने की अफवाह फैल गई। मोहल्ले के ही कुछ तंत्र विद्या जानने वाले किसी व्यक्ति की सलाह से सभी ने घरों के आगे उपला जलाकर गंधक का धुंआ कर दिया। बताया जा रहा है कि गंधक के धुंए से बुरी आत्माएं दूर रहती हैँ। इसके अलावा लोग घरों के दरवाजे पर नींबू व नीम के पत्ते लटका रहे हैं।

उग्र होते जा रहे लोग
गजरौला। चोटी कटने की घटनाओं के पीछे कौन हैं। अफवाहे कौन फैला रहा है। इसका सच तो सामने नहीं आया। लेकिन चोटी कटने के बाद लोग उग्र हो रहे हैं। इसी का उदाहरण है कि आगरा के गांव में शौच को जा रही वृद्घा की पीटकर हत्या कर दी गई। नगर के मोहल्ला मायापुरी में जब चोटी कटने की घटना हुई। उसके दो घंटे बाद दो भिखारी भीख मांगने के लिए मोहल्ले में घुसने ही वाले थे। कि उन्हें कुछ लोगों ने मोहल्ले में घुसने नहीं दिया। जबकि कुछ लोगों ने उन्हें चोटी काटने वाले बताकर दौड़ा लिया। हालांकि दोनों भिखारी बच निकले। लेकिन लोगों में बढ़ता यह उन्माद लोगों और प्रशासन के लिए परेशानी बन सकता है।
विज्ञापन


अंधविश्वास है इस पर ध्यान ना दें
गजरौला। धनौरा सीओ अजय कुमार ने बताया कि चोटी काटने की बात महज अंधविश्वास है। लोग इस पर ध्यान ना दें। अफवाहों के बीच चोटी कटने की घटनाएं जन्म ले रही हैं। चोटी काटने वाला कोई नहीं है। यह अफवाह व अंधविश्वास हैं। लोगों को सलाह दी जाती है। चोटी काटने की अफवाह को दिमाग से निकाल दें। अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें