फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिले की सड़कों पर दौड़ रहीं 180 अनफिट बसें

Thu, 25 Sep 2025 05:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले की सड़कों पर 180 बसें अनफिट दौड़ रही हैं। इन बसों के मालिकों को एआरटीओ कार्यालय से नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही 135 अनफिट ट्रक मालिकों को भी नोटिस जारी किए हैं। सभी को 15 दिन के भीतर फिटनेस कराने की नसीहत दी गई है। अगर समय अवधि के भीतर फिटनेस नहीं कराते तो वाहनों का पंजीयन निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में 3.15 लाख वाहन पंजीकृत हैं। इसमें 18 क्रेन, 557 बस और 11767 ट्रैक्टर सहित अन्य वाहन शामिल हैं। इनमें से 315 ट्रक व बस बिना फिटनेस के सड़कों पर चल रहे हैं। इन व्यवसायिक वाहन के मालिक फिटनेस का नवीनीकरण कराने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। इन पर विभाग का लाखों रुपये का परमिट का टैक्स भी बकाया है।
बार-बार नोटिस देने के बाद भी मालिक वाहनों की फिटनेस व परमिट नहीं ले रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण का प्रमाणपत्र नहीं होने के कारण यह हवा में जहर भी घोल रहे हैं। जिन वाहनों का नियम विरुद्ध संचालन हो रहा है। इसके अलावा ऑटो, टैंपों, टाटा मैजिक समेत अन्य वाहनों का भी यही हाल हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा ने बताया कि 315 ट्रक व बसों की फिटनेस निकल चुकी है। इनके मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण का प्रमाणपत्र सभी वाहनों के लिए जरूरी है। नए वाहन के लिए प्रदूषण प्रमाणपत्र की आवश्यकता एक साल तक नहीं होती है। इसके बाद हर छह व एक साल के अंदर जांच कराकर फिर से प्रदूषण नियंत्रण का प्रमाणपत्र लेना होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें