फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सऊदी अरब में काम दिलाने के नाम पर 1.80 लाख ठगे

Mon, 20 Jan 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

सऊदी अरब में काम दिलाने के नाम पर युवक से 1.80 लाख रुपये ठग लिए गए। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने युवक के साथ मारपीट की। युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला चामुंडा निवासी सुहैल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसने मोहल्ला कटरा निवासी बोबी को सऊदी अरब में काम दिलाने के लिए 1.80 लाख रुपये दिए थे। बोबी ने उसे सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। लेकिन वहां पर उससे लेबर का काम कराया गया। ड्राइवर की नौकरी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह काम करने के बाद भी उसको वेतन भी नहीं दिया गया। इस पर वह सऊदी अरब से वापस आ गया। वापस आने पर उसने बोबी से अपने रुपये वापस मांगे तो उने मना कर दिया। सुहैल का आरोप है कि अपने रुपये वापस मांगने पर बोबी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि सुहैल की तहरीर पर बोबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें