फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आंगन में खजाना दबे होने का झांसा देकर 18 लाख ठगे

Thu, 01 Feb 2024 04:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तांत्रिकों ने घर के आंगन में खजाना दबा होने का झांसा देकर दंपती से 18 लाख रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं तंत्र क्रिया का हिस्सा बता कर तांत्रिकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में न्यायालय के आदेश पर दोनों तांत्रिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यह मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। वर्ष 2019 में मुरादाबाद जनपद के कस्बा कुंदरकी का रहने वाला रिश्तेदार अपने साथी के साथ उनके घर पहुंचा और आंगन में खजाना दबा होने की बात कही। आरोपी दंपती के रिश्तेदार थे, इसलिए उन्होंने विश्वास कर लिया। जिसके बाद आरोपियों ने तंत्र क्रिया करके दंपती को अपने बस में कर लिया और खजाना निकालने का झांसा देकर खर्चे के नाम पर 18 लाख रुपये हड़प लिए। एक दिन रात को दोनों तांत्रिक आरोपियों ने तंत्र क्रिया करते समय किसान की पत्नी को अपने पास बैठा लिया और तंत्र क्रिया का हिस्सा बात कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में दोनों आरोपी वहां से भाग गए। काफी दिन तक दोनों तांत्रिक वापस नहीं आए तो दंपती ने फोन पर संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन दोनों आरोपियों ने कॉल उठाना बंद कर दिया। इसके बाद दंपती को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लिहाजा पीड़ित दंपती ने न्यायालय की शरण ली। घटना के करीब पांच साल बाद मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दोनों तांत्रिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें