फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज, बोली मुझे मम्मी के पास जाना है...

Thu, 01 Feb 2024 04:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बुधवार को न्यायालय में पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया। इसके बाद फिर किशोरी को बाल कल्याण समिति लाया गया, जहां उसने अपनी मां के पास जाने की बात कही। फिलहाल बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी किशोरी के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं। अगर उसके परिजन नहीं आते हैं तो किशोरी को बाल गृह बालिका भेजा जा सकता है। इस मामले में पुलिस आरोपी चांद को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर कलां का रहने वाला चांद बीते शनिवार को संभल के रजपुरा थानाक्षेत्र की रहने वाली दूसरे समुदाय की किशोरी को बहला-फुसलाकर अमरोहा कचहरी ले आया था। यहां एक वकील के माध्यम से कोर्ट मैरिज करने की तैयारी में था। मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ था, इसलिए जब इसकी जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी तो जिला संयोजक कुशल चौधरी, सह संयोजक वीरेंद्र कुमार और अभिषेक तमाम कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए थे। आरोपी युवक ने भागने का प्रयास किया तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे मौके पर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही अमरोहा देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
बाद में किशोरी को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया था। इसके बाद किशोरी का मेडिकल कराया गया। इस मामले में नारी उत्थान केंद्र की सदस्य उषा शर्मा की तहरीर पर आरोपी चांद और उसके अन्य साथी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप था कि आरोपी चांद ने किशोरी का धर्म परिवर्तन कराकर उसका नाम शबनम रखकर उससे शादी भी कर ली थी। बाल कल्याण सिमिति के अध्यक्ष अतुलेश भारद्वाज ने बताया कि किशोरी ने अपनी मां के साथ घर जाने की इच्छा जताई है। लेकिन उसके परिजन आज तक उससे मिलने नहीं आए। किशोरी के माता-पिता से संपर्क किया जा रहा है। अगर वह नहीं आए तो बृहस्पतिवार को किशोरी को बाल गृह बालिका भेजा जाएगा। फिलहाल उसे सेफ हाउस में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें