गजरौला। एजीएम रेलवे दौरे को लेकर रेलवे प्रशासन रंगाई पुताई और मरम्मत के काम में जुटा है। साथ ही ट्रैक की मरम्मत की जा रही है। दिन भर ट्रैक पर कॉशन देकर ट्रेनों को संचालित किया गया।
सोमवार को रेलवे के एजीएम दिल्ली से मुरादाबाद की ओर होकर गुजरेंगे। संभावना है कि गजरौला स्टेशन पर रुककर यहां की व्यवस्था का जायजा ले। इसको लेकर रेलवे अधिकारी पहले से ही सजग है। स्टेशन पर रंगाई पुताई व सफाई का काम कराया गया है।
इसके अलावा शौचालय की मरम्मत व टूटफूट का भी काम कराया गया है। एजीएम के दौरे की संभावना को लेकर अधिकारी पूरी मुस्तैदी से तैयारियों में जुटे है। इसके साथ ही गजरौला से महेशरा के बीच रेलवे ट्रैक की मरम्मत कराई जा रही है।
रविवार को गजरौला में भानपुर फाटक के पास ट्रैक की मरम्मत का काम किया गया। गैपिंग के स्थानों वेल्डिंग किया गया। साथ रेल की पटरियों के बीच खाली स्थान पर पत्थर भरने का काम किया गया। इस दौरान वहां से गुजरने वाली ट्रेनों को कॉशन देकर धीमी गति से निकाला गया। सुबह से देरशाम तक काम चलता रहा।
------------------------------------------
ट्रैक की मरम्मत का काम चल रहा है। इस दौरान मरम्मत वाले स्थानों पर कॉशन देकर ट्रेनें गुजारी गईं। एजीएम सोमवार को सुबह दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जाएंगे। गजरौला रुकेंगे या नहीं, इस संबंध में अभी कोई आदेश नहीं है। फिर भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
देवेंद्र सिंह, स्टेशन अधीक्षक गजरौला।