फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकैत ने किसानों को संगठित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं। ग्राम फत्तेपुर स्थित किसान भवन पर भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई। इस अवसर पर किसान भवन पर स्थापित टिकैत साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं की गई तो किसानों को कोपभाजन बनना होगा। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कहा कि सरकार किसान विरोधी रवैया अपना रही है। दिल्ली बार्डर पर किसानों पर अकारण लाठीचार्ज कर दिया गया। किसानों पर लाठीचार्ज करना भाजपा सरकार को भारी पड़ेगा। जिलाध्यक्ष डूंगर सिंह ने भी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए तत्काल स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग की। इस मौके पर दानवीर सिंह, दिनेश प्रधान, राजेंद्र सिंह, क्षेत्रपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें