मंडी धनौरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से संचारी रोग पखवाड़े के अंतर्गत रैली निकाली गई। रैली के जरिए लोगों को मच्छर आदि से होने वाली बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई। रैली को अधीक्षक डा. रामअवतार गौतम ने रवाना किया। चिकित्साधीक्षक डा. रामअवतार गौतम ने बताया कि संचारी रोगों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि बीमारी होती हैं। उन्होंने जानकारी दी कि इनसे बचाव के लिए अपने घरों व दफ्तर के आसपास पानी को जमा नहीं होने दें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी। बुखार होने की स्थिति में तरल पदार्थ का सेवन करें और झोलाछाप से उपचार नहीं कराने की सलाह दी। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई रामलीला मैदान पर संपन्न हुई। मुनेंद्र सिंह, सुरेंद्र यादव, सविता, महेश चंद शर्मा मौजूद थे।