फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य स्नान को तिगरी रोड पर सात किमी तक रेंगकर चले वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: मुख्य स्नान आज, तिगरी रोड जाम, सात किमी तक रेंगे वाहन
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद से तिगरी रोड पर लगनी शुरू हुईं वाहनों की कतारें
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला(अमरोहा)।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ऐतिहासिक तिगरी गंगा धाम में मुख्य स्नान को लेकर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ने लगा है। इसको लेकर तिगरी रोड पर शुक्रवार दोपहर बाद से ही वाहन रेंगने शुरू हो गए। शाम चार बजे से तो ट्रैफिक व्यवस्था इस कदर ध्वस्त हो गई कि, दस मिनट का सफर ढाई घंटे में पूरा हो पाया। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐतिहासिक तिगरीधाम पर मुख्य स्नान शुक्रवार मध्यरात्रि के बाद शुरू हो जाएगा। इसको लेकर शहर से लेकर दूरदराज के अंचलों तक से श्रद्धालु तिगरी की ओर दौड़ पड़े हैं। कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली से तो कोई भैंसा बुग्गी और अपने निजी वाहन से मेले की ओर चला आ रहा है। इससे तिगरी रोड पर वाहनों की कतार लगी हुई है।
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के दिन करीब पंद्रह लाख श्रद्धालुओं का तिगरी पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिसमें शुक्रवार देेर रात तक करीब साढ़े बारह लाख श्रद्धालु तिगरी में प्रवेश कर चुके माने जा रहे हैं। इसके बावजूद वाहनों की कतारें मेले की ओर बढ़ती रहीं। शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद से ही गजरौला-तिगरी रोड पर वाहनों के पहिए जाम होने शुरू हो गए। जैसे ही शाम के चार बजे। सड़क पर श्रद्धालुओं का सैलाब इस कदर उमड़ा कि तिगरी से लेकर गजरौला तक करीब सात किमी लंबा जाम लग गया। दस मिनट का सफर ढाई घंटे में पूरा हो पा रहा था। जाम खुलवाने के लिए पुलिस देर रात तक पसीना बहाती रही। जिस तरह से श्रद्धालु तिगरी की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे थे उसे देखकर तो लग रहा था कि तिगरी रोड पर रातभर जाम की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन


जाम में फंसी डीएम व एसपी की कार
गजरौला। शाम करीब पांच बजे तिगरी की ओर जाते हुए जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल व पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह की कार एस्कॉर्ट गाड़ी के साथ तिगरी रोड पर जाम में फंस गए। करीब दो से ढाई घंटे में गजरौला से तिगरी का सफर तय किया। शुक्रवार शाम से तिगरी की ओर जाने के लिए यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन


मेले में भारी वाहनों की एंट्री बंद
गजरौला। तिरगी गंगा मेले में प्रवेश से करीब दो किमी पहले ही तिगरी गंगा द्वारा पर बनी पुलिस चौकी के पास ही भारी वाहनों की पार्किंग कराई गई है। शुक्रवार सुबह से ही भारी वाहन जैसे, कार, ट्रैक्टर, बस, मैक्स, ई रिक्शा भी रोक लिए गए। इसके बावजूद भी जाम की यातायात व्यवस्था सुचारु रखने में पुलिस की योजना फैल हो गई।
फोटो भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें