फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नवादा की दो बेटियों सहित 17 युवाओं ने उत्तीर्ण की सिपाही भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। नवादा गांव की दो बेटियों सहित 17 युवाओं ने सिपाही भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण की है। गांव के युवक और युवतियाें ने ग्राम पंचायत की लाइब्रेरी में समूह बनाकर तैयारी की। चयनित युवकों में ग्राम प्रधान का भी भाई शामिल है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले सिपाही भर्ती परीक्षा का परिणाम आया तो उसमें गांव की दो बेटियों सहित 17 युवाओं के उत्तीर्ण होने पर ग्रामीण खुशी से झूम उठे। ग्राम प्रधान अमित कुमार और मेडिकल स्टोर संचालक डॉ. सुरेश चंद्र मौर्य का कहना है कि गांव के युवक ग्राम पंचायत की लाइब्रेरी में सामूहिक रूप से तैयारी करते हैं। सिपाही की परीक्षा उत्तीर्ण करने में उनका भाई सचिन कुमार भी शामिल है।

इन युवाओं ने हासिल की सफलता
अश्वनी जाटव, अमित जाटव, मनोज कुमार जाटव, शिवम जाटव, सागर सिंह जाटव, अर्जून जाटव, ओमकार जाटव, गोविंद जाटव, सूरज जाटव, दीपक जाटव, .प्रशांत जाटव, कुलदीप जाटव, सचिन जाटव, राहुल जाटव, मुकेश कुमार जाटव, शिव यादव ने पुलिस भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनके अलावा मोनी जाटव, मीनू जाटव ‎ने भी पुलिस भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

गांव ने दिए हैं कई बड़े अधिकारी

गजरौला। अब नवादा की चर्चा 17 युवक और दो युवतियां पुलिस भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण करने के कारण हो रही है। हालांकि नवादा ने सरकारी नौकरी में अलग मुकाम हासिल किया है। गांव निवासी हरिओम सिंह आबकारी विभाग में कमिश्नर हैं। नोएडा में तैनात जिला युवा कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, रेलवे के आरडीएम कुलवंत सिंह, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज अमरोहा के प्रधानाचार्य डॉ.जीपी सिंह भी नवादा के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें