फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिगरी धाम में श्रद्धालुओं का रेला, भर गया मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
तिगरीधाम। तिगरी मेले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। मुख्य स्नान से तीन दिन पहले मंगलवार को भी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर गंगे का घोष गंगा तट पर गूंजता रहा। भोर में चार बजे ही श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचने शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयघोष के साथ गंगा स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। सूर्य नारायण को अर्ध्य दिया। वही युवाओं की टोलियां स्नान के दौरान गंगा घाट के रेत में कबड्डी, रस्साकशी करते नजर आए। श्रद्धालुओं की आमद के बीच मेले में भारी भीड़ रही। दिन भर यही स्थिति रही। दोपहर के समय भी स्नान को गंगा घाटों पर जबरदस्त भीड़ रही।
विज्ञापन


खिचड़ी का लिया आनंद
तिगरीधाम मेले में गंगा किनारे खिचड़ी के स्वाद का भी अपना अलग ही आनंद है। अधिकांश डेरों में खिचड़ी बनाकर खाई गई। इसके अलावा लोगों ने बाजार में घूमने के दौरान चाट पकौड़ी, छोले भटूरे, आलू की टिक्की, आईसक्रीम आदि का स्वाद लिया।

मोबाइल नेटवर्क फेल
तिगरी धाम। गंगा मेले में बीएसएनएल, एयरटेल, आईडिया, वोडाफोन, जीओ सहित कई कंपनियों के मोबाइल टॉवर लगे हैं। इसके बाद भी मंगलवार को आईडिया, बीएसएनएल, वोडाफोन के मोबाइल शोपीस बन गए हैं, कभी नेटवर्क आ जाते थे, कभी गायब हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही हाल एयरटेल, जीओ का भी रहा। इन कंपनी के नंबरों पर कॉल तो हुई, लेकिन इंटरनेट कनेक्शनधारकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी जारी
ड्रोन कैमरे से मेले में लगातार निगरानी जारी है। मेला उद्घाटन के साथ ही ड्रोन कैमरे लगा दिए गए थे। इनसे सदर स्नान घाट, सदर चौक, कोतवाली, वीआईपी क्षेत्रों में विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें