फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की बरामदगी की मांग को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा शुमाली के ग्रामीणों ने युवती की बरामदगी की मांग को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने तहरीर देकर युवती को भगा कर ले जाने वाले युवक व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हो गए। जटपुरा शुमाली गांव की एक युवती गांव के ही एक युवक के साथ तीन माह पहले घर से चली गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार को पिता ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा और युवती की बरामदगी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पिता का आरोप था कि उसकी लड़की नाबालिग है। पुलिस को पहले भी शिकायत दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक ने युवती की बरामदगी का आश्वासन दिया। मामला अंर्तजातीय होने की वजह से गांव में दोनों बिरादरी के बीच तनाव की स्थिति है। प्रदर्शन करने वालों में हिमांशु, महेश, हरपाल सिंह, जगदीश सिंह, गजराज, रोबिन सिंह, यासीन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें