फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्ट आफिस में कामकाज ठप्प

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा/चुचैला कलां। पोस्ट आफिस के कंप्यूटर सिस्टम को अपग्रेड करने की वजह से बीती 24 जुलाई से सारा कामकाज ठप्प पड़ा हुआ है। पंजीकृत डाक भी नहीं ली जा रही है। इस वजह से बैंकों के लेनदेन पर भी प्रभाव पड़ रहा है। पोस्ट आफिस का सारा सिस्टम विभाग द्वारा अपग्रेड किया जा रहा है। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पंजीकृत डाक से जाने वाले आवेदन नहीं जा पा रहे हैं। डाकखानों में अपनी रकम का लेन देन करने वाले भी परेशान हैं। चुचैला कलां गांव में स्थित प्रथमा बैंक की शाखा की क्लियरेंस नहीं हो पा रही है। बाहर को जाने वाले डाक्यूमेंटस नहीं जा पा रहे हैं। गांव में कोरियर सर्विस भी नहीं है। धनौरा पोस्ट आफिस के इंचार्ज ब्रजवीर सिंह का कहना है कि सोमवार से सभी सेवाएं सुचारू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें