फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कृषि विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी की। 29 दुकानों पर चेकिंग की गई। जिसमें दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। वहीं पांच दुकानों के संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को कृषि उप निदेशक ओपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार और भूमि संरक्षण अधिकारी अवधेश कुमार यादव ने जिले भर में छापेमारी अभियान चलाया। उर्वरक की दुकानों पर चेकिंग की गई। जिसमें माइक्रोन्यूट्रेंट के 15 नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए गए। वहीं जोया की एग्रो एजेंसी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। बताया गया कि जोया में लाइसेंस लेकर मुरादाबाद से व्यापार किया जा रहा है। इस लाइसेंस पर चलने वाली कोई भी दुकान जोया में नहीं मिली। जिसके चलते लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। वहीं नन्हैड़ा में कुमार फर्टिलाइजर पर कोई भी अभिलेख नहीं मिल सका। जिसके चलते इसका भी लाइसेंस निलंबित किया गया है। वहीं उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें