फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चो को आम की खूबियों के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। कारमेल पब्लिक स्कूल में बुधवार को मैंगों पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें नन्हें मुन्हें बच्चों ने मेंगो पार्टी में जमकर आनंद लिया।
विज्ञापन

बुधवार को विद्यालय प्रबंधक विक्रम सिंह ने फीता काटकर मैंगों पार्टी का शुभारंभ किया। प्रधनाचार्या डा. चित्रा ने बच्चों को आम के रंग, आम के प्रकार और पत्तियों की पहचान कराई। प्रधानाचार्या ने कहा कि आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम दुनिया का सबसे पसंद किया जाने वाला फल है। आम की छाल और पत्तियों से दवाई बनाई जाती है। आम खाने से शरीर को विटामिन ए, विटामिन सी और फाइबर मिलता है।मैंगों पार्टी में प्ले स्कूल के नन्हें मुन्हें बच्चों के साथ साथ प्री नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। रंग बिरंगे आम के डिजाईन और उनकी फैंसी ड्रैस ने मन मोह लिया। कार्यक्रम में आरपी सिंह, एसपी सिंह, कमलेश सिंह, संजय कुमार, मुकेश यादव, अल्ताफ हुसैन, चन्द्रपाल सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें