फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र पूर्णिमा: ब्रजघाट गंगा में लाखों श्रद्घालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। साथ ही शनिवार को अलसुबह चार बजे से ही गंगा तट पर श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। स्नान के बाद जगह-जगह भंडारे एवं पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

शनिवार को चैत्र पूर्णिमा स्नान के पावन अवसर पर ब्रजघाट गंगा में स्नान के लिए शुक्रवार रात 12 बजे के बाद से ही आसपास के लोग व पड़ोसी जनपदों के श्रद्धालु ब्रजघाट गंगा पर पहुंचने शुरू हो गए। शनिवार सुबह चार बजे तक ब्रजघाट गंगा तट श्रद्धालुओं का तांता लग गया था। ब्रह्म मुहूर्त के साथ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सूर्योदय के साथ ही सूर्यदेव को अर्घ्य दिया गया और उपासना की गई। जानकारों की मानें तो करीब एक लाख श्रद्घालुओं ने गंगा में स्नान किया। ब्रजघाट गंगा में स्नान के दौरान श्रद्धालुुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन के पुख्ता इंतजाम रहे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादा कपड़ों में पुलिस कर्मी तैनात रहे। उधर, तिगरी धाम पर भी श्रद्घालुओं ने गंगा में स्नान किया। स्नान का सिलसिला शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें