फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी की मीटिंग के लिए अफसरों की तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सीएम योगी आदित्यनाथ के मुरादाबाद में आयोजित कार्यक्रम में जिले के अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। लगभग सात घंटे तक मंडल मुख्यालय पर रहेंगे। इसको लेकर अफसरों की धड़कने बढ़ गई हैं। किस विभाग के कार्यों को लेकर उनकी नजरें टेढ़ी हो जाए। इसके चलते संबंधित अफसर हलकाल हैं। उनके आगमन के लिए शनिवार को सरकारी दफ्तरों में विभागीय कार्यों को फाइनल टच दिया गया। इसके बाद डीएसटीओ कार्यालय में विकास कार्यों के ब्योरा की फाइलिंग की गई। ऐसी चर्चा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ कुछ परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास भी कर सकते हैं। मीटिंग में डीएम, एसपी, सीएमओ के अलावा अन्य चुनिंदा अफसर भी शामिल होने जाएंगे। डीएम उमेश मिश्र शनिवार को जनता दर्शन में लोगों की समस्या को सुनें। इसके बाद लगभग 12 बजे के बाद दफ्तर से निकलें। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की मीटिंग में शामिल होने के लिए मातहतों को निर्देश दिया। एडीएम वित्त और राजस्व गुलाब चंद्र ने भी तहसील और निकाय के अफसरों से जरूरी रिकॉर्ड तलब किया। सीडीओ प्रहलाद सिंह ने विकास कार्यों से जुड़े अफसरों से तमाम बिंदुओं पर चर्चा की। ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने सफाई, टैक्स और अन्य अनुभागों के अधिकारियों से फीडबैक लिया। इसके बाद उन्होंने निकाय के कार्यों की फाइल को भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें