फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन में तीन डिग्री बढ़ा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जून माह में गर्मी से लोग बेहाल हैं। पिछले तीन दिन में चार डिग्री तापमान ऊपर चढ़ गया। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने और गर्म हवाओं के चलने से दिनभर गर्मी, उमस का अहसास होता रहा। इसके साथ ही जिले में पिछले चार दिन में तीन डिग्री तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम का असर बाजार और व्यावसायिक स्थलों पर दिखाई दिया। दोपहर के समय बाजारों में भीड़ काफी कम रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री अधिकतम और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तपिश बढ़ने से लोग परेशान हैं। नगर के कई भागों में घंटों अघोषित बिजली कटौती से लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। बिजली संकट का असर पेयजल आपूर्ति, स्थानीय रोजगार पर भी दिखाई दे रहा है। ज्यादातर दिन के समय लगातार दो-दो, तीन-तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से यहां छोटी बड़ी मशीनों, बिजली यंत्रों के सहारे आजीविका कमाने वाले लोगों की दिक्कत बढ़ी है। बारिश नहीं पड़ने से फसले सूखने की कगार पर हैं। वर्षा की कमी का असर फसलों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें