अमरोहा। अमरोहा के लाल का वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए गए मुकाबले में मोहम्मद शमी ने चार विकेट झटके तो अमरोहावासी खुशी से उलझ पड़े। इससे पहले शमी के जीरो रन पर आउट होने पर खेलप्रेमी निराश हो गए थे।
अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक हैट्रिक विकेट लेने वाले अमरोहा के गांव सहसपुर अलीनगर के रहने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को गुुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ भी खेलने का मौका मिला। इस मैच में शमी बल्लेबाजी के दौरान अपना खाता भी नहीं खोल पाए। लेकिन गेंदबाजी का खाता वेस्टइंडीज की सबसे बड़ी उम्मीद क्रिस गेल को सस्ते में ही पवेलियन लौटाकर खोला। शमी ने वेस्टइंडीज के शुरुआत दो विकेट चटकाए तो खेलप्रमी झूम उठे। चौक चौराहे पर मैच देख रहे लोग खुशी मनाने लगे। शमी ने मैच में 6.2 ओवर में 16 रन देकर चार विकेट चटकाए। शमी के लगातार दूसरे मैच में चार विकेट हासिल करने पर शहर के लोगों ने सड़कों पर निकलकर अपनी खुशी का इजहार किया।