फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित गांव में लगाया पशु चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित गांवों में एक गांव ढाकोवाली में शुक्रवार को पशुओं की चिकित्सा के लिए पशुपालन विभाग की ओर से एक कैंप लगाया गया। शिविर में 75 पशुओं की जांच कर उनको दवा दी गई। पशुओं के टीके भी लगाए गए। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में गई टीम ने पशुओं की जांच की। उन्होंने पशुपालकों को समय-समय पर अपने पशुओं को कीड़े मारने की दवा देने की सलाह दी। उन्होंने अपने पशुओं को प्रतिदिन 30 ग्राम नमक दिए जाने की सलाह दी। राष्ट्रीय पशुधन बीमा योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। एक अन्य गांव शाहजहांपुर में 810 पशुओं के गलाघोंटू बीमारी से रोकथाम के टीके लगाए गए। इस अवसर पर नेपाल सिंह, राजीव मलिक आदि मौजूद रहे। ग्राम शाहपुर रझेड़ा, धनौरी खुर्द, बेरखेड़ा और कलाली में भी पशुओं को टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें