फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादू के माध्यम से सामाजिक संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर के शांतिदेवी मेमोरियल सीनीयर सेकंड्री स्कूल में शुक्रवार को जादू के माध्यम से सामाजिक संदेश दिया गया। जादूगर सम्राट वर्मा ने जादू के करतब दिखाए और लोगों को संदेश दिया। इस अवसर पर जादूगर सम्राट वर्मा ने कहा कि जादू कोई भूत प्रेत आदि के जरिए नहीं होता है। इसको करने के लिए तकनीक व हाथ की सफाई जरूरी है। उन्होंने नोटों को दुगना करने की कला दिखाते हुए संदेश दिया कि बिना मेहनत के पैसा नहीं कमाया जा सकता है। उन्होंने साम्प्रदायिक सौहार्द्र, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या, जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान आदि का संदेश दिया। उन्होंने हवा में गिलास उड़ाने, रूमाल का कबूतर बनाने आदि के जादू दिखाए। इस अवसर पर निदेशक मृदुला शर्मा, रमेश गोला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें