कुआखेड़ा। कठपुरा से लम्बिया को जाने वाले मार्ग पर की हालत बेहद खराब है। गजरौला को जाने वाले मार्ग पर पिछले दो साल से पत्थर पड़ा हुआ है। लेकिन ठेकेदार व विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क निर्माण का कार्य पूरा कराने की मांग की है। कठपुरा से लम्बिया होकर गजरौला मार्ग की हालत बेहद खराब हो चुकी है। इस मार्ग का निर्माण दो साल पहले शुरू कराया गया था। मार्ग पर पत्थर डालने के बाद इसकी सुध नहीं ली गई। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर पत्थर डाल देने से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। मार्ग की हालत इससे पहले ठीक थी। ग्रामीणों देवेंद्र सिंह, कपिल कुमार, नरेश कुमार आदि ने जिलाधिकारी से अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग की है।