फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर माला पहनाकर परिणय सूत्र में बंधे 151 जोड़े

विज्ञापन
151 couples tied the knot by wearing a garland - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर की तरफ से शुक्रवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 151 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। फार्म हाउस पर बैंड बाजे और शहनाई गूंजती रही। सूबे के तीन मंत्रियों, प्रदेश अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के झनकपुरी में पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर के फार्म हाउस पर शुक्रवार को आयोजित 11वें सामूहिक विवाह समारोह में जिले के 151 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। सभी ने परिजनों, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में एक साथ एक दूसरे के गले में वरमाला डाली। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सहकारिता मंत्री जीपीएस राठौड़, ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने हाथों से वर वधू को उपहार के रूप में सामान भेंट किया। मंत्रियों ने कन्याओं को कन्यादान के रूप में लिफाफा भी दिया। इस दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर के सामाजिक कार्य की सराहना की। ये भी स्पष्ट कर दिया कि सामूहिक विवाह में शामिल वर-वधू को सरकार की ओर से दी जाने वाली धनराशि व उपहार भी दिए जाएंगे, जो उपहार पूर्व सांसद की तरफ से दिया गया है वह उनकी तरफ से रहेगा। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, मंत्री नरेंद्र कश्यप, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, लोकसभा प्रभारी बसंत त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, जिला अध्यक्ष ऋषि पाल नागर, विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया, विधायक राजीव तरारा, मुरादाबाद विधायक रितेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें