फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमों को भी साथ लेकर लड़ेंगे निकाय चुनाव : भूपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार निकाय चुनाव सभी वर्गों के साथ मुस्लिमों को लेकर लड़ेंगे। लोग बीजेपी को हराने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। हम पार्टी और कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मेहनत के बल पर चुनाव लड़ेंगे। प्रदूषण पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

वह शुक्रवार को झनकपुरी स्थित पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर के फार्म हाउस पर सामूहिक विवाह समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने प्रदूषण को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के उत्तर प्रदेश में प्रदूषण फैलने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रदूषण पर काम करके उसे नियंत्रण करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रही है। ये विषय सबके लिए चैलेंज है। इस पर किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए। राजनीतिक हों या आम आदमी सभी को अपनी जिम्मेदारी निभा कर आगे चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लोग बीजेपी को हराने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। पिछले चार चुनावों में जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। भारतीय जनता पार्टी और उसके कार्यकर्ता जनता के बीच सक्रिय हैं। निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मेहनत के बल पर चुनाव लड़ेगी। इस बार मुस्लिमों को भी चुनाव लड़ाएंगे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी मिलने के सवाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं, जल्द ही इंतजार खत्म हो। इससे पहले सामूहिक विवाह उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को शादी की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें