फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रेन से 15 भेड़ें कटीं, बचाने में चरवाह की भी चपेट में आकर जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। पटरियों पर पहुंचीं भेड़ों को बचाने के प्रयास में संभल निवासी चरवाह चंद्रपाल (45) की जान चली गई। वहीं, ट्रेन की चपेट में आकर 15 से ज्यादा भेड़े भी मर गईं। घटना गजरौला क्षेत्र के कांकाठेर में रेलवे फाटक के पास रविवार शाम करीब चार बजे की है। चंद्रपाल अपने गांव के लोगों के साथ भेड़ों को चराने जा रहा था।
विज्ञापन

संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के गांव ईसापुर सुनवारी निवासी चंद्रपाल भेड़ पालते थे। सर्दी शुरू होने पर वह और गांव के कुछ लोग हर साल भेड़ों को लेकर धनौरा के रमपुरा के जंगल में चले जाते थे। ये सभी चार महीने यहीं पर झोपड़ी बना कर रहते और भेड़ों को चराते है। अब सर्दी शुरू होते ही शनिवार सुबह चंद्रपाल गांव के विद्याराम और हरिश्चंद्र सहित चार लोगों के साथ अपनी भेड़ों को लेकर घर से निकल थे। झुंड में 300 भेड़ थीं। रविवार शाम करीब चार बजे वह भेड़ों का झुंड लेकर गजरौला क्षेत्र में कांकाठेर रेलवे लाइन के पास पहुंचे। गांव के सामने रेलवे का फाटक बंद था। इसके बावजूद कुछ भेड़ रेलवे ट्रक पर पहुंच गईं।
इस बीच मुरादाबाद की दिशा में जा रही लोकनायक 5116 एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। अपनी भेड़ों को ट्रेन की चपेट में आता देख चंद्रपाल उनको बचाने दौड़े और बचाने का प्रयास करने लगे। इस बीच वह भी ट्रेन की चपेट में आकर कट गए और उनकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर ब्रजघाट चौकी इंचार्ज नीतेंद्र वशिष्ठ पुलिस के साथ मौके पर गए। उन्होंने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव मोर्चरी पर रखवाया। ट्रेन से कटी भेड़ों की संख्या 15 से अधिक बताई गई हैं। चंद्रपाल के भतीजे सुनित कुमार का कहना है कि 15 से अधिक भेड़ भी मारी गई हैं। सीओ ने पुलिस कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें