फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तिगरी मेले में यातायात व्यवस्थित करने के लिए बनाए 15 प्वांइट, पुलिस मस्तैद

Sun, 02 Nov 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
तिगरी धाम (अमरोहा)। तिगरी गंगा मेले में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए यातायात पुलिस ने 15 प्वाइंट बनाए हैं। इन प्वांटों पर तैनात पुलिसकर्मी मेला संपन्न होने तक यातायात व्यवस्था संभालेंगे। श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े और मेला जाम मुक्त रहे।
विज्ञापन

बीते 10 दिन से हाईवे से लेकर तिगरी को जाने वाले हर एक मार्ग पर श्रद्धालुओं के ही वाहन दिखाई दे रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर लगे गंगा मेले में श्रद्धालुओं के लाखों वाहनों के आने के कारण जाम लगने की संभावना रहती है। थोड़ी देर का जाम अव्यवस्था का कारण बन सकता है। मेले में जाम न लगे, इसके लिए यातायात पुलिस ने 15 स्थान चिह्नित किए। उन पर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। इन प्वाइंट पर मेला संपन्न होने तक 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। प्वाइंट के निकट ही वह क्रेन रखेंगे। जिससे किसी भी वाहन के अचानक खराब हो जाने पर तुरंत उसे हटाया जा सके। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि मेले में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए प्वाइंट बनाकर उन पर पुलिसर्मी तैनात कर दिए गए हैं।




इन स्थानों पर तैनात किए पुलिसकर्मी

यातायात पुलिस ने ऐसे प्वाइंट चिह्नित किए, जिनसे वाहनों का सीधा आवागमन मेले की तरफ होता है। टर्निंग प्वाइंट वाहन पार्किंग, तिगरी में शिव मूर्ति तिराहा, सदर रोड मेला कोतवाली, भानपुर फाटक, चौपला चौराहा, इंदिरा चौक, फाजलपुर फाटक, कुमराला चौराहा, कांकाठेर रेलवे फाटक, कांकाठेर गांव समेत कई अन्य प्वाइंट पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें