फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-लखनऊ हाईवे और तिगरी-गजरौला मार्ग पर 15 घंटे लगा जाम

सार

दिल्ली-लखनऊ हाईवे और तिगरी-गजरौला मार्ग पर 15 घंटे लगा जामअमरोहा\/गजरौला।तिगरी-गजरौला मार्ग पर सुबह चार बजे भीषण जाम लग गया।सीओ मंडी धनौरा अरुण कुमार सिंह का कहना है कि हाईवे पर जाम नहीं लगा था, बल्कि वाहन धीमी गति से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-लखनऊ हाईवे और तिगरी-गजरौला मार्ग पर 15 घंटे लगा जाम
विज्ञापन

अमरोहा/गजरौला। पितृ विसर्जन अमावस्या पर दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 15 घंटे तक जाम लगा रहा। तिगरी-गजरौला मार्ग पर भी लंबा जाम लगा रहा। पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। एसडीएम धनौरा की गाड़ी जाम में फंस गई। रविवार की शाम को पांच बजे जाम खुलने के बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

रविवार को पितृ विसर्जन अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट गंगा में डुबकी लगाई। इसके अलावा करीब पांच लाख लोगों ने गंगा में स्नान किया। तिगरी और ब्रजघाट गंगा में स्नान करने श्रद्धालु अपने वाहनों से पहुंचे। यातायात को संभालने और श्रद्धालुओं के वाहनों को नियंत्रित करने के लिए नौ प्वाइंट बनाए गए थे। जहां पुलिस तैनात की गई थी, लेकिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के सामने इंतजाम धराशायी हो गए। हाईवे पर शनिवार की रात दो बजे से जाम लग गया था। तिगरी-गजरौला मार्ग पर सुबह चार बजे भीषण जाम लग गया। जाम इस कदर लगा कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। तिगरी को जा रहे एसडीएम मंडी धनौरा अरुण कुमार की गाड़ी जाम में फंस गई। उनके साथ चल रहे होमगार्ड जवानों ने नीचे उतर कर वाहनों को हटवाया, तब जाकर एसडीएम की गाड़ी निकली। जाम से बचने के लिए लोगों ने वैकल्पिक मार्गों के साथ ही खेतों और चकरोड का इस्तेमाल किया। करीब 15 घंटे जाम लगा रहने के कारण श्रद्धालुओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सीओ मंडी धनौरा अरुण कुमार सिंह का कहना है कि हाईवे पर जाम नहीं लगा था, बल्कि वाहन धीमी गति से निकले थे। शाम पांच बजे हाईवे पर यातायात सुचारु हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें