फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हसनपुर और आदमपुर में पकड़े गए 15 सांड़

Thu, 12 Jun 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। क्षेत्र में सांड़ों के बढ़ते हमलों के बाद प्रशासन हरकत में आया है। पशु चिकित्सा विभाग की टीमों की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत दो दिन में 23 सांड़ों को पकड़कर गोशालाओं में पहुंचाया गया है। इनमें से दो गांवों से 15 सांड़ बुधावार को पकड़े गए हैं, जिनमें से आदमपुर गांव में से ही 13 सांड़ों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन

बुधवार को गांव करनखाल से दो और सांड़ पकड़े गए। जबकि, मंगलवार को इसी गांव से आठ सांड़ पकड़े गए थे। उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. चंद्रजीत सिंह का कहना है कि दो दिन में करनखाल से 10 सांड़ पकड़े गए है। वहीं, आदमपुर में भी सांड़ों को पकड़ने के लिए टीम सक्रिय रही। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आभा दत्त की सीधी निगरानी में चलाए गए अभियान में बुधवार को गांव आदमपुर से 13 सांड़ पकड़े गए, जिन्हें गोशाला भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें