फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तरफ लहराया तिरंगा, फिजा में गूंजा सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा ...

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्वतंत्रता दिवस का समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर और देहात में आजादी के पर्व को लेकर धूम रही। सरकारी कार्यालयों में झंडारोहण हुआ। फिजा में आजादी के तराने गूंजते रहे। सामूहिक राष्ट्रगान जन गण मन... गुनगुनाया गया। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर योगदान करने वालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कलक्ट्रेट में झंडारोहण किया। उन्होंने शांति के प्रतीक कबूतर को आसमान में उड़ाया। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। कन्या गुरुकल चोटीपुरा सहित अन्य स्कूलों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
डीएम ने कहा कि सभी लोगों को अपने दात्यिवों का निर्वहन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों को योजना के प्रति जागरूक करें और उन्हें लाभ दिलाएं यह सबसे अच्छा काम होगा। इसके बाद इन्होंने आयुष्मान योजना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चिकित्सक को सम्मानित किया। पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी सौंपी। जिला पंचायत में अध्यक्ष ललित तंवर ने झंडारोहण किया। उन्होंने कहा कि आजादी बहुत बलिदान के बाद मिली है। विकास भवन में सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल ने तिरंगा फहराया। उन्होंने आजादी का पर्व संकल्प लेने का है। विभागीय अधिकारी अपने कामों को मनोयोग से पूरा करें। ताकि जिले की रैंकिंग में सुधार आ सके। नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष शशि जैन ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें