फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी दूर करने व गड़ा धन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बेटे की बीमारी दूर करने और गड़ा हुआ धन दिलाने का लालच देकर एक ठग ने दो लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। असलियत का पता लगने पर तांत्रिक व एक महिला के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बछरायूं थाने के गांव धनौरी खुर्द निवासी अजय के बेटे के दोनों पांव बेकार थे। मुहल्ला शिवपुरी में रहने वाली कमला नामक महिला ने अजय को जाकिर ऊर्फ राकेश को पहुंचा हुआ तांत्रिक बताते हुए उससे मिलाया। जाकिर ने अजय के बेटे की बीमारी ठीक करने के नाम पर उससे 50 हजार रुपये ठग लिए। जाकिर ने अजय को दो मटकी देते हुए कहा कि इनको जमीन में गाड़ देना। तांत्रिक ने मटकी को बाहर नहीं निकालने की चेतावनी भी दी। एक माह तक कोई आराम नहीं मिलने पर अजय ने मटकी देखी तो उनमें कंकड़ भरे हुए थे। उसे ठगे जाने का अहसास हो गया था। नगर के मुहल्ला चामुंडा निवासी अशोक को भी इसी तांत्रिक ने जमीन में गड़ा धन दिलाने का सब्जबाग दिखाया। अशोक उसके झांसे में आ गया। अशोक का आरोप है कि तांत्रिक ने उससे कई लाख रुपये ऐंठ लिए व एक प्लाट अपने नाम करा लिया। काफी दिन तक भूमि में दबा धन नहीं निकलने पर अशोक को भी ठगे जाने का अहसास हो गया। दोनों पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें