फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.गुरूपूर्णिमा पर स्नान आज, ब्रजघाट में बन सकती है जाम की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन का दावा नहीं लगने देंगे जाम, बंद किए अवैध कट, यातायात पुलिस अलर्ट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए रविवार को लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। शनिवार शाम से ही श्रद्धालुओं का घाट पर जमा होना शुरू हो गया था। लोग अपने परिवारों के साथ गुरु पूर्णिमा स्नान के लिए आ गए हैं। ब्रह्म मुहूर्त के साथ ही गंगा में आस्था की डुबकी लगी। लेकिन सावन का पहला सोमवार और गुरु पूर्णिमा होने के बाद भी शनिवार देर रात तक प्रशासन ने रूट डायवर्जन नहीं किया था। ऐसे में हाईवे पर जाम की स्थिति बन सकती है। लेकिन प्रशासन दावा कर रहा है जाम नहीं लगेगा। सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
गुरु पूर्णिमा पर हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु ब्रजघाट गंगा में स्नान करते हैं। इसके लिए मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, संभल, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित वेस्टर्न यूपी के दूरस्थ जनपदों से श्रद्घालु स्नान के लिए उमड़ते हैं। जानकारों के मुताबिक गुरु पूर्णिमा गंगा में स्नान का विशेष महत्व होता है। इस दिन गरीब-निराश्रितों को भोजन-वस्त्र दान करने वाले पापों से मुक्त होकर मनोवांछित फल के भागीदार बनते हैं। थानाध्यक्ष अशोक सोलंकी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। हाईवे पर वाहनों का जमावड़ा ना लग पाए इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। हाईवे पर बने सभी कटों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिगरी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को बैरिकेडिंग
गजरौला। तिगरी गंगा का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। रविवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालु तिगरी गंगा में स्नान करेंगे। तिगरी में घाट नहीं बने हुए हैं। श्रद्घालु कहीं पर भी स्नान करना शुरू कर देते हैं। इससे सतर्क प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग कराई है। खतरे के निशान लगाते हुए बल्लियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें